
यमकेश्वर 8 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा यम्केश्वर ब्लॉक के कस्याली गाँव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 51 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर पशुपालकों को पुरस्कार वितरित किए गए।
शनिवार को डॉ अवधेश श्रीवास्तव (प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी यमकेश्वर) की अध्यक्षता में कस्याली गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी पशुपालकों ने प्रतिभाग किया इस मौके पर सभी पशुपालकों को पशुपालन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही पशुओं के रखरखाव और बीमारियों से बचाने के उपाय भी बताए गए इस अवसर पर पशुपालकों को पशु ब्रीड और गायों की दूध देने की क्षमता के आधार पर पुरस्कृत किए गए। जिसमें बद्रीगाय पशुपालक रश्मि देवी को प्रथम पुरस्कार, भूपेंद्र को द्वितीय और रीता देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया वहीं क्रॉस ब्रीड में विनोद सिंह को प्रथम, मंजू देवी को द्वितीय किरण देवी को तृतीय पुरस्कार मिला। बछिया पालन में जगमोहन सिंह को प्रथम, देवेश्वरी देवी को द्वितीय भूपेंद्र को तृतीय,
बकरी पालन में संदीप सिंह बिष्ट को प्रथम, तारा देवी को द्वितीय सुमित और सिमरन को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर देवेश्वरी देवी (ग्राम प्रधान कस्याली), डॉ अवधेश श्रीवास्तव (प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी यमकेश्वर), डॉ दीक्षा भारती, डॉ दीपांशु, प्रमोद उपाध्याय (पशुधन प्रसार अधिकारी), सुरेंद्र लाल, पुष्पेंद्र और समस्त पशुपालक मौजूद रहे।
