

यमकेश्वर 2 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर (भाजपा मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर) अनिल रावत ने प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज के कार्यालय में पहुंचकर उनसे भेंट की। साथ उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
बुधवार को मंडल अध्यक्ष अनिल रावत मंडल कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मिले और अपने मंडल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को अवगत कराया।
इस दौरान अनिल रावत ने महाराज को क्षेत्र के विकास से जुड़े तीन प्रस्ताव सौंपे उन्होंने महाराज को अवगत कराया है कि अगर थलनदी क्षेत्र में सिंचाई को लेकर ट्यूबल लगता है तो कृषकों को काफी लाभ मिलेगा उन्होंने बताया कि थलनदी क्षेत्र में खेत काफी उपजाऊ है लेकिन किसान वर्षभर मौसमी बारिश पर निर्भर रहता है जिसके चलते फसल की पैदावार अच्छी नहीं हो पाती अगर क्षेत्र में ट्यूबल लग जाएगा तो सिंचाई भरपूर होने से उत्पादन अच्छा होगा। साथ ही उन्होंने चोपड़ा-बिस्सी मोटर मार्ग के डामरीकरण का प्रस्ताव भी महाराज को दिया एवं थलनदी के शिव मंदिर के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव दिया। लगभग 2 घंटे की वार्ता में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंडल अध्यक्ष अनिल रावत को विश्वास दिलाया कि जल्दी ही इन प्रस्ताव पर कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरदेव भट्ट, मंडल कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी, मंडल महामंत्री मुकेश देवरानी आदि मौजूद रहे।
