
रायवाला 8 जून
गजेंद्र सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत भाजपा रायवाला मंडल की ओर से प्रतीतनगर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए।
रविवार को मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक व प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्त्ताओं को पौधों की नियमित देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौपी गई। वहीं कार्यकर्त्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक बृजेश चंद्र शर्मा, प्रफेश कार्यकारिणी सदस्य वंदना स्वामी, मंडल महामंत्री मनोज डंगवाल, हुकुम सिंह रांगड़, मनोज शर्मा, गणेश रावत, बलविंदर सिंह, अजय शाहू, दीवान चौहान, एके सिंह, रोबिन रावत, राहुल थापा, शिवम पाल, सूरज तिवारी, करण मौर्य आदि मौजूद रहे।
