8 Views
पौड़ी 6 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड के राज्य स्थापना दिवस एवं अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए देहरादून पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा एवं प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
