
देहरादून 29 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला में विगत एक सप्ताह से धरना-प्रदर्शन कर रहे युवाओं के बीच आकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सीबीआई जांच की संस्तुति की है। साथ ही धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज हुए मुकदमें वापस लेने का भी आश्वासन दिया है। 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र में प्रश्न पत्र के तीन पन्ने बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था तभी युवा पेपर लीक मामले में धरना प्रदर्शन कर सरकार से लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। युवाओं द्वारा लगातार जारी धरना प्रदर्शन को देखते हुए आज सीएम पुष्पर सिंह धामी स्वयं धरना स्थल पर युवाओं के बीच पहुंचे और सीबीआई जांच की संस्कृति के साथ ही युवाओं पर दर्ज मुकदमें वापस लेने का आश्वासन दिया।
