


ऋषिकेश 19 जनवरी
गजेंद्र सिंह
नगर निगम चुनाव का रंग अब और भी गहरा होता जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को शाम 4 बजे ग्रामीण इलाके 20 बीघा में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। यह जनसभा भाजपा प्रत्याशी शम्भू पासवान के समर्थन में आयोजित की जा रही है, साथ ही 40 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में भी यह जनसभा महत्वपूर्ण होगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नजदीक ढालवाला इलाके में 14 बीघा में एक जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। अब 20 बीघा में उनकी एंट्री से चुनाव और भी रोचक हो गया है। विरोधी खेमे में भी खलबली मच गई है, और यह खबर आ रही है कि वे भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
चुनाव की तारीखें भी नजदीक आ गई हैं। 23 जनवरी को मतदान होगा, और 25 जनवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह चुनाव उत्तराखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।