105 Views

यमकेश्वर 4 अगस्त
गजेंद्र सिंह
रविवार रात से लगातार यमकेश्वर क्षेत्र में हो रही बारिश की वजह से पैंया गांव में पुश्ता ढह गया। जिससे ग्रामीण के मकान पर खतरा बना हुआ है।
दरअसल सोमवार सुबह पैंया गाँव में यशोदा देवी के घर के आंगन से नीचे का पुस्ता ढह गया। साथ ही गांव का पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में तहसील प्रशासन और जिला आपदा कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। मूसलाधार बारिश से भूस्खलन के कारण पैंया गांव आने का पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया। पट्टी उदयपुर तल्ला 2 के राजस्व उप निरीक्षक वेद प्रकाश सुमन ने बताया कि पैंया गांव में सोमवार को बारिश के कारण मकान के सटकर भूस्खलन की घटना की जानकारी मिली है। पैदल मार्ग सहित पुश्ते की क्षति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
