
देहरादून 16 मार्च
गजेंद्र सिंह
उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री डाॅ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की।
विधानसभा के भीतर पर्वतीय समाज को अपशब्द कहे जाने के मामले में विवादों में चल रहे कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को अपने देहरादून स्थित सरकारी आवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्यागपत्र देने की घोषणा की। और इसी दौरान वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए चले गए। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने मीडिया के समक्ष उत्तराखंड आंदोलन में अपने योगदान और पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं सच्चा उत्तराखंड आंदोलनकारी होने के बावजूद भी मुझे टारगेट किया गया। और मेरी बात को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। जिससे मुझे बड़ा दुख हुआ इस मौके पर अपने त्यागपत्र की घोषणा करते हुए मंत्री डॉ अग्रवाल भावुक हुए और रोने लग गए और रोते हुए उठकर मुख्यमंत्री से मिलने चले गए।
