
यमकेश्वर 29 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन के अंतर्गत गंगा भोगपुर मल्ला स्थित गोहरी/ ताल रेंज कार्यालय में वनाग्नि जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी गोहरी सुनील सिंह रावत द्वारा विकासखंड के लगभग 24 सरपंचों एवं ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर मानव वन्य जीव संघर्ष और वनाग्नि काल 2026 की रोकथाम के लिए सुझावों पर चर्चा की गई। सुनील रावत ने बताया कि आम जन के सहयोग से वनाग्नि को रोका जा सकता है। बताया कि आग से जंगली जीव जंतु जलकर मर जाते हैं। जल स्रोत सूखते जा रहे हैं इसीलिए हम सबको मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काम करना होगा।
बैठक में उप वन क्षेत्राधिकारी भजन सिंह रावत, वन दरोगा धीरज कुमार, पंकज आर्य, अनुज, विक्रांत, शुभम, एकता रावत, पूजा आदि कार्मिक उपस्थित थे।
