74 Views

यमकेश्वर 17 जुलाई
गजेंद्र सिंह
नीलकंठ कावड़ यात्रा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिविरों में कांवड़ियों की लगातार जांच की जा रही है।
बृहस्पतिवार को नीलकंठ क्षेत्र के गरुड़ चट्टी, वानप्रस्थ, बागखाला, मोनीबाबा, पीपल कोटि आदि क्षेत्रों में बुखार, बदनदर्द, सामान्य चोट, हाई बीपी, सांस फूलने से संबंधित कुल 2855 कांवड़ियों का उपचार किया गया। एसीएमओ डाॅ. राजीव कुमार ने बताया की नीलकंठ क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में 11 जुलाई से 17 जुलाई तक लगभग 17066 कांवड़ियों का इलाज किया जा चुका है और लगातार कांवड़ियों की सेवा में टीम कार्य कर रही है।
