
ऋषिकेश 23 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
ऋषिकेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में तीन माह के अंदर 8 सौ निराश्रित गौवशों को संरक्षित किया जाएगा। जबकि प्रदेश में 16890 गौवंश पंजीकृत है। यह बात उत्तराखण्ड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोगा ने मीडिया से रुबरु होकर कही।
मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखण्ड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोगा ने कहा कि सड़कों पर आवारा घूम रहे गौवंशौ के संरक्षण को लेकर प्रदेश की धामी सरकार तत्पर है। कहा कि प्रदेश में 16890 गौवंश पंजीकृत है। जिसमें ऋषिकेश शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र है 8 सौ से एक हजार निराश्रित घूम रही है। जिनको तीन माह के अंदर संरक्षित किया जाएगा। कहा प्रदेश में 75 गौसदन पंजीकृत है जोकि अपनी भूमि पर स्थापित है। जिसमें 11 गौसदन नगरनिगम और नगरपालिका के अंदर संचालित हैं। जिसमें पूरे प्रदेश में 16890 गौवंश पंजीकृत है। जिनके लिए सरकार प्रतिदिन 80 रुपए सरकार आर्थिक सहायता देती है। उन्होंने कहा कि इन गौसदनों में इन निराश्रित गौवंशौ को शिफ्ट किया जाएगा। जिनका पहले पशुचिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन गौसदनों के लिए सरकार ने 21,44,73,48000 का बजट अवमुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा जब इन गौवंशौ को टैग लगाकर गौसदनों में शिफ्ट किया जायेगा। जिससे गौसदन वाले इन गौवंशौ को फिर से सड़कों पर न छोड़ सकें। कहा कि दो-तीन दिनों के भीतर इस अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी। कहा कि रायवाला में 40 बीघा में बनी गौसदन हमें जल्द मिलने वाली है। जिसका लाभ यहां की निराश्रित गौवंशौ को मिलेगा। गुमानीवाला में स्थित कांजी हाउस का मामला अभी कार्ट में विचाराधीन है इसलिए उस कांजी हाउस में हम गौवंशौ को शिफ्ट नहीं कर सकते हैं।
इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने भी अपने अब तक के कार्यकाल के विकास कार्य भी पत्रकारों के सामने रखा। जिसमें 135.99 करोड़ के बहु मंजिला पार्किंग नगर निगम कार्यालय का निर्माण कार्य गतिमान है। 1777 लाख रुपए का नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में हॉट मिक्सिंग से सड़कों का सुधारीकरण कार्य गतिमान है, जिसमें 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 43 लख रुपए की लागत से मायाकुंड सामुदायिक भवन का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 36 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 25 गली नंबर 8 में सामुदायिक भवन का विस्तारित कारण कार्य हो चुका है। 90.70 लाख रुपए का 4 पार्कों का सौंदर्य करण व जीर्णोद्धार का कार्य किया गया। 209.53 लाख रुपए की लागत से हुआ वार्ड नंबर 1 से 40 में 5-5 लख रुपए से सड़क नाली का निर्माण कार्य गतिमान है। 191.02 लाख रुपए की लागत से धोबी घाट पार्क का निर्माण कार्य प्रस्तावित है तथा 330.45 लख रुपए की वायु प्रदूषण सुधार योजना के अंतर्गत 14 कार्यों से इंटरलॉकिंग का कार्य की निविदा की कार्यवाही गतिमान है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल आदि मौजूद थे।
