
ऋषिकेश 18 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने लायंस दिवाली मेला एवं ऑटो एक्सपो संस्कृति और प्रतिभा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भूमि शर्मा के सिर मिस ऋषिकेश 2024 का ताज सजा। मिस ऋषिकेश 2024 में पहली उपविजेता राधिका शर्माव दूसरी उपविजेता दिव्यांशी बडोला रहीं। रैंप वॉक ने उत्तराखंड की संस्कृति की गरिमा को बखूबी प्रदर्शित किया जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। डांसिंग बफ समूह में कशिश गुप्ता सीनियर डांस और दीशी राजपूत जूनियर डांस में विजेता बनीं। गायन प्रतियोगिता में आकांक्षा पोखरियान ने विजय प्राप्त की। मिस ऋषिकेश के कार्यक्रम समन्वयक सुशील छाबड़ा और चाहत चोपड़ा ने विजेताओं की घोषणा की। इस मौके पर मुख्य अतिथि तन्नु रावत, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की कुसुम कंडवाल, निवर्तमान मेयर श्रीमती अनीता ममगाईं व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाया। मेले में श्रीवास ग्रुप के अध्यक्ष कमल कांत मलिक ने बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मेले को कमल ज्वेलर्स, ओम टीवीएस और गोपाल 56 से भरपूर समर्थन मिला। इस अवसर पर मेले के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पंकज चंदानी और धीरज मखिजा, क्लब के अध्यक्ष सुमित चोपड़ा ने इस सफल आयोजन के लिए सभी क्लब सदस्यों व अन्य सहयोगियों की मेहनत व सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अभिनव गोयल, सागर ग्रोवर, लविश अग्रवाल, राही कापाड़िया, ऋषभ जैन, अरविंद किंगर, विनीत गुल्हाटी, तरुण चोपड़ा, पूनित गर्ग, अतुल जैन, हिमांशु अरोड़ा, अतुल सिंघल, विशाल भल्ला, अनुज अरोड़ा, मयंक गुप्ता, पूनित गुप्ता, संजय पंवार, आशिष पेनसर, अंकुर अग्रवाल, जयेंद्र रमोला, एडवोकेट राकेश सिंह, दीप शर्मा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
