
रायवाला 28 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरुद्ध स्थानीय युवाओं में आक्रोश जारी है। सोमवार को छिद्दरवाला चौक पर स्थानीय युवाओं ने प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला दहन कर रोष जताया। साथ ही हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार से आतंकवाद और पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आयुष रावत, रोबिन रावत, आयुष सेमवाल, राहुल थापा , अनुराग रावत, विनय क्षेत्री, ध्रुव लामा, रवि पंवार, दीपक सैनी, उज्ज्वल नागपाल, पवन, आयुष गुरुंग, अनामिका रावत, श्रेया थापा, स्नेहा, सिया, बलवंत रमोला, प्रवीन मिश्रवान, सुरेंद्र पंवार , देवेश्वरी देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, आयुष बिष्ट , संदीप रावत, मोहन पोखरियाल आदि रहे। वहीं रायवाला में ग्रामीण व्यापार सभा अध्यक्ष विवेक रावत के नेतृत्व में एकत्र हुए व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर रोष जताया और पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी की। वक्ताओं ने भारत सरकार से आतंकवाद और पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में दीपा चमोली, सतपाल सैनी आदि रहे।
