
ऋषिकेश 13 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
महापौर शंभू पासवान ने सोमवार को नगर निगम के वार्ड संख्या चार गली नंबर 15 में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना करने कर किया शुभारंभ ।
इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम के अन्तर्गत आने वाली सड़कों का निर्माण किए जा रहे हैं। कहा कि सड़कों के निर्माण से जहां लोगों को आवागमन की समस्याओं से निजात मिलेगी वहीं बरसात में लोगों को जल भराव की समस्या से भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। प्रत्येक वार्ड में अति आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। मेरा संकल्प ऋषिकेश के प्रत्येक वार्ड का विकास करना है। इस अवसर पर वार्ड संख्या 4 की पार्षद पूजा नौटियाल, नवीन नौटियाल, सुजीत यादव, मुकेश कंडारी, अरविंद आदि मौजूद थे।
