
यमकेश्वर 29 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज गंगा भोगपुर में बाल विकास विभाग के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी यमकेश्वर अंजू डबराल द्वारा छात्र-छात्राओं को विभागीय विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही बेटियों को निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना एवं उच्च शिक्षा और प्रति स्पर्धा क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम अंजु द्वारा छात्र-छात्राओं को भ्रूण हत्या, टिकाकरण, संतुलित आहार और स्वच्छता की जानकारी दी गई। और थाना अध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैंथवाल के द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई और साइबर अपराध से बचने के गुर भी बताए गए। जिला पंचायत सदस्य उमरोली बचन बिष्ट के द्वारा छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का महत्व बताया।

इस अवसर पर विद्यालय में ड्राइंग प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार अहिरवार, चीला चौकी प्रभारी पंकज कुमार, संजय सिंह, नागेंद्र भट्ट, अरविंद चौहान, लज्जावती रावत, शक्ति रावत, चंद्रशेखर, पंकज, सुनील राठी आदि मौजूद रहे।
