
भृगुखाल 30 जून
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत भृगुखाल में उदयपुर जन जागृति विकास समिति यमकेश्वर के द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।
दरअसल उदयपुर जन जागृति विकास समिति यमकेश्वर का गठन क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास के लिए किया है जिसमें समय-समय पर समिति द्वारा विभिन्न कार्य किए जाते हैं और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उजागर भी किया जाता है जिसके चलते आज भृगुखाल में समिति ने एक बैठक का आयोजन किया और निर्णय लिया कि हरेला पर्व के उपलक्ष पर 20 जुलाई से क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया जाएगा और समाज के हर एक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा जिससे यमकेश्वर क्षेत्र हरा-भरा बनेगा।
बैठक में समिति के अध्यक्ष शीशपाल नेगी, उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, सचिव शंकर नेगी, कोषाध्यक्ष सुनीलकांत, सहसचिव विपिन नेगी, अशोक रावत, सुशील कुमार, अरविंद बिष्ट, राहुल चौहान आदि उपस्थित रहे।
