

ऋषिकेश 4 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ संजय झील का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने झील की सुंदरता को नुकसान पहुंचा रही घास के लिए डीएफओ को दूरभाष पर निर्देशित किया और संजय झील में रात्रिकाल में प्रकाश की व्यवस्था के लिए 20 सोलर लाइट देने की घोषणा की।
डॉ अग्रवाल ने डीएफओ देहरादून को जल्द ही नमामि गंगे के अधिकारियों के साथ झील के निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने प्राकृतिक जल स्रोत से जल आचमन भी किया और कहा कि पूर्व में यहां के सौंदर्यीकरण के लिए 85 लाख रुपए की धनराशि उनके आग्रह पर स्वीकृत हुई थी।
वर्तमान में 09 लाख की लागत से यहां क्षतिग्रस्त टाइल्स निर्माण, पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। रेंजर जीएस धमान्दा ने झील के रात्रिकाल में गस्त करने के दौरान पथ प्रकाश न होने पर होने की समस्या से अवगत कराया, जिस पर डॉ अग्रवाल ने 20 सोलर लाइट देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, रेंजर जीएस धमान्दा, डिप्टी रेंजर सतीश चंद्र पोखरियाल, वन दरोगा सुनील भदुला, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मनोज ध्यानी, प्रदीप कोहली, पुनीता भंडारी, पिंकी धस्माना, मनोरमा, रुचि जैन, संजय ध्यानी, पार्षद अजय दास आदि मौजूद थे।
