91 Views

ऋषिकेश 5 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
रोटरी क्लब ऋषिकेश दीवाज़ द्वारा आज “दृष्टि रक्षक-नेत्रों का संरक्षक” शीर्षक से एक सेवा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस परियोजना के अंतर्गत एम्स ऋषिकेश द्वारा उपलब्ध कराए गए 40 आँखों के सुरक्षा गार्ड नगर निगम क्षेत्र में निर्माण कार्य में संलग्न मज़दूरों को वितरित किए गए। यह पहल मज़दूर भाइयों की आँखों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर शम्भु पासवान ने सुरक्षा गार्ड वितरित करते हुए इस पहल की सराहना करते हुए क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऋषिकेश दीवाज़ की अध्यक्ष शुभांगी के. रैना, सचिव माधवी गुप्ता, तनु जैन, चार्टर प्रेसिडेंट यामिनी कौशल आदि मौजूद थे।
