
यमकेश्वर 4 अगस्त
गजेंद्र सिंह
लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर कालीकुंड के समीप श्रद्धालुओं का ब्रेजा वाहन संख्या UP 38 F 0011 के बोनट पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया लेकिन गनीमत रही कि वाहन में सवार श्रद्धालुओं की जान बाल-बाल बच गई।
सोमवार सुबह 9 बजे एक ब्रेजा वाहन नीलकंठ से गरुड़ चट्टी की तरफ आ रहा था इसी दौरान पहाड़ी से एक पत्थर वाहन के ऊपर जा गिरा वाहन में सवार तीन लोगों की जान बाल बाल बची।
इस मामले में थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल ने बताया कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और वाहन में सवार यात्रियों को अन्य वाहन की मदद से उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया। साथ ही भारी बारिश के कारण स्वर्ग आश्रम नीलकंठ यूनियन की ओर से चलने वाले टैक्सी वाहनों को 9 से 12 बजे तक रोका गया। और मार्ग में जगह-जगह बारिश से आए हुए मलवे को लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की जेसीबी मशीन के द्वारा लगभग 12 बजे तक साफ कर मार्ग खोल दिया गया।
