


ऋषिकेश 20 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
स्वामी समर्पण आश्रम (ISYAF) ट्रस्ट घुघतानी तपोवन के द्वारा लगातार धर्मार्थ के कार्य किए जा रहे हैं। ट्रस्ट के व्दारा समय-समय पर गरीब और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की मदद भी की जाती है।
जिसके चलते शनिवार को ट्रस्ट के द्वारा यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) क्षेत्र की एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए राशन प्रदान की गई जिससे कन्या का विवाह सफल हो सके।
इस सराहनीय कार्य करने के लिए निर्धन कन्या के माता-पिता ने ट्रस्ट और स्वामी जी का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि अगर ट्रस्ट हमारी मदद ना करता तो हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता।
इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी समर्पणानन्द सरस्वती महाराज ने बताया कि कन्या के विवाह में सहयोग करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और हर किसी को कन्याओं की सेवा करनी चाहिए उन्होंने बताया कि कन्या देवी का स्वरूप होती है और उनकी सेवा करने से दुर्गामाता का आशीर्वाद भी मिलता है। और बताया कि ट्रस्ट के द्वारा लगातार मानवता की सेवा की जाती है और आगे भी की जाएगी उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा लोगों की चिकित्सा के लिए निशुल्क शिविर भी लगाए जाते हैं जिससे कि हर रोगी को उपचार मिल सके।