
ऋषिकेश 4 जून
गजेंद्र सिंह
ईश्वर आश्रम शीशम झाड़ी में दो दिवसीय 21वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज के द्वारा की गई। कार्यक्रम में कैबनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभाग कर विधिवत पूजा अर्चना की। इस मौके पर जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज, जगद्गुरु स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य के साथ ही अन्य संतों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने किया ।
स्वामी ईश्वरदास महाराज ने इस मौके पर कहा कि भगवान राम केवल एक राजा नहीं बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके चरणों की पूजा करना आत्मशुद्धि का मार्ग है। जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान के चरणों का स्मरण करता है, उसे जीवन में सफलता और शांति दोनों प्राप्त होती है। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी साधु संतों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
