देहरादून 6 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 06 से 13 नवम्बर तक आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया।
इन योजनाओं से प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, शहरी विकास, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
ऊर्जा विभाग:- यूपीसीएल की ₹472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹77.93 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण। इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
पेयजल:- पेयजल निगम की ₹191.17 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹82.03 करोड़ की पांच योजनाओं का लोकार्पण। जल संस्थान की ₹62.30 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ।
लोक निर्माण व शहरी विकास:- लोक निर्माण विभाग की ₹18.78 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹99.68 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण। शहरी विकास की ₹92.25 करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹10.95 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण। इनमें आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य भी शामिल हैं।
तकनीकी शिक्षा व पर्यटन:- तकनीकी शिक्षा की ₹35.06 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹61.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण। इनमें नई टिहरी राजकीय पॉलिटेक्निक में भवन निर्माण भी शामिल है। पर्यटन विभाग की ₹43.70 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास, जिनमें टिहरी की डोबरा-चांठी पार्क परियोजना तथा श्री हेमकुण्ड साहिब रोपवे परियोजना के लिए विद्युत आपूर्ति कार्य शामिल हैं।
गृह, डेयरी व अन्य:- गृह विभाग की ₹68.27 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास, जिनमें देहरादून में ₹31.63 करोड़ का साइबर उत्कृष्टता केंद्र तथा हल्द्वानी में ₹36.64 करोड़ का फायर स्टेशन आवासीय भवन निर्माण शामिल है। डेयरी विकास की ₹48.21 करोड़ की योजना के अंतर्गत सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट, आइसक्रीम प्लांट एवं बेकरी यूनिट बनेगी।
उच्च शिक्षा की ₹19.01 करोड़ की योजना के तहत अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में पीजी ब्लॉक का शिलान्यास, आवास की ₹10.59 करोड़ की योजना का शिलान्यास तथा ₹12.48 करोड़ की योजना का लोकार्पण, गन्ना विकास की ₹11.44 करोड़ की योजना का शिलान्यास तथा चिकित्सा शिक्षा की ₹57.15 करोड़ की दो योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
इन योजनाओं से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
