

यमकेश्वर 23 मार्च
गजेंद्र सिंह
उत्तराखंड सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक मुख्यालय यमकेश्वर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रावत ने प्रतिभाग किया और ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी।
मंडल अध्यक्ष अनिल रावत ने कार्यक्रम में मौजूद सभी ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी कि उत्तराखंड सरकार लगातार चौमुखी विकास कर रही है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिकता कानून को लागू किया गया जिससे सभी प्रदेशवासियों को एक सम्मान कानून के दायरे में रहना होगा। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, टूरिज्म आदि क्षेत्रों में उत्तराखंड आगे बढ़ता नजर आ रहा है साथ ही सरकार द्वारा कई ऐसे कड़े कानून बनाकर प्रदेश को संवारने का कार्य किया है। जिसमें भू कानून, नकल विरोधी कानून, लव जिहाद कानून बनाकर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर नकेल कसने का कार्य किया गया है।
भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज खत्री ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी। और बताया कि सरकार कुकुट पालन, गाय पालन और उद्यान विभाग द्वारा छोटी-छोटी कई योजनाएं संचालित कर रही है। जिससे ग्रामीणों को जुड़ना चाहिए और अपने घरों में ही स्वरोजगार कर अपने को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए इसलिए सभी ग्रामीण इन योजनाओं से जुड़े और आत्मनिर्भर बने।
कार्यक्रम में महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता लखेड़ा, मनोज बडोला महामंत्री, अमरदेव भट्ट (जिला संयोजक), मनमोहन सिंह नेगी (कोषाध्यक्ष), खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, समाज कल्याण अधिकारी यमकेश्वर महेश प्रताप सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
