देहरादून 31 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। संसदीय बोर्ड की संस्तुति पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने 16 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पार्टी ने पहले चरण में 16 प्रत्याशियों का चयन किया है और जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।
यूकेडी के घोषित विधानसभा प्रत्याशी
• पिथौरागढ़ – काशी सिंह ऐरी
• द्वाराहाट – पुष्पेश त्रिपाठी
• देवप्रयाग – पूरण सिंह कठैत
• प्रतापनगर – पंकज व्यास
• कर्णप्रयाग – आशीष नेगी
• जागेश्वर – दिनेश कुंजवाल
• राजपुर (एससी) – देव चंद उत्तराखण्डी
• सल्ट – प्रताप सिंह
• टिहरी – डीडी पंत
• कपकोट – वरुण चंदोला
• काशीपुर – प्रदीप चंद
• नानकमत्ता (एसटी) – कैलाश सिंह पांगती
• रामनगर – भुवन चंद्र
• देहरादून कैंट – सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी
• खानपुर – रितु कंडियाल जुयाल
• धनोल्टी – चंदन सिंह राणा
