

ऋषिकेश 3 अगस्त
गजेंद्र सिंह
भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने पौधारोपण कर किया। इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कई प्रजापति के पौधे लगाएं। इस मौके पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से विषेश अपील करते हुए कहा कि एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत हम सभी को एक-एक पौधा लगाया चाहिए। क्योंकि पेड़ भी हमें माँ की तरह ही स्नेह और प्रेम की छांव और फल देता है। कहा कि जैसे पेड पौधें हम से कुछ नहीं चहाते है वैसे ही एक मां संतान से कुछ भी नहीं चाहती है मगर वह हम से केवल यह चाहती है कि मेरी संतान खूब फले-फूले। इसलिए हमें एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी फलने फूलने में पूरी मदद करनी चाहिए। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित रहेगी और हमारा पर्यावरण हराभरा रहे। मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि आजकल वर्तमान समय में जो जगह-जगह भूस्खलन, बादल फटने की घटनाएं, अधिक गर्मी, अधिक ठंड जैसी मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों पैदा हो रही हैं। मौसम की इन विकट परिस्थितियों को रोकने में केवल पौधे ही कारगर साबित हैं और इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिए हमे समाज को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण के लिए जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, सरोज डिमरी, रमेश रावत, संजय ध्यानी, रंजन अंथवाल आदि मौजूद थे।
