17 Views

यमकेश्वर 30 जुलाई
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर के देवराना गांव में गुलदार के आतंक को देखते हुए वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है साथ ही क्षेत्र में गस्त भी बढ़ा दी है।
पिछले 20 दिनों के अंदर देवराना गांव में तीन ग्रामीणों को गुलदार ने घायल किया है जिसके चलते ग्रामीणों ने यमकेश्वर विधायक से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की जिसका संज्ञान लेते हुए यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने वाइल्डलाइड चीफ से वार्ता कर ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए गांव में तुरंत पिंजरा लगाने को कहा जिसके चलते वन विभाग ने बृहस्पतिवार को गुलदार को पकड़ने के लिए देवराना गांव में पिंजरा लगा दिया है।
