
यमकेश्वर 21 अगस्त
गजेंद्र सिंह
राजाजी टाइगर पार्क क्षेत्र के अंतर्गत धमांद गांव में गुलदार के हमले से एक नेपाली मूल का श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद धमांद, बँस्टोला, खरगोसा गांवों में दहशत का माहौल है। वहीं बरसात के चलते बदहाल सड़क ने कारण घायल को अस्पताल पहुंचाने में काफी मुश्किलें खड़ी हो गई।
घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। 34 वर्षीय नेपाली बल बहादुर श्रमिक सड़क पर पैदल जा रहा था तभी गुलदार ने हमला कर दिया। श्रमिक नें गुलदार के साथ संघर्ष किया। शोर करने पर गुलदार झाड़ियों की तरफ भाग गया। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को आनन-फानन में धमांद गांव से दिउली इंटर कॉलेज तक 5 किमी खाट में लिटाकर लाया गया। यहाँ 108 एम्बुलेंस द्वारा उसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
इनसेट
गुलदार के हमले में घायल नेपाली श्रमिक का निशुल्क उपचार एम्स ऋषिकेश किया जा रहा है। घटना स्थल पर टीम को भेजकर मार्ग की झाडियाँ साफ की जा रही है।
राजेश जोशी (वन क्षेत्राधिकारी राजाजी टाइगर पार्क गोहरी रेंज)
