
यमकेश्वर 15 जुलाई
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत 86 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। जिसमें 72 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध उप प्रधान चुने गए जबकि 14 ग्राम पंचायत में चुनाव करवाए गए।
चुनाव के दौरान मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
निर्वाचन अधिकारी/खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर आकाश बेलवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। निर्वाचित प्रतिनिधियों के चयन से पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
इन 14 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान मतदान से हुए निर्वाचित
फलदाकोट, गैंड, तल्ला बनास, खेड़ा तल्ला, जयहरी मल्ली, बडयून,रणचूला, अमोला, रामजीवाला,घाईखाल, टोला, उमड़ा, पोखरी एवं कोटा।
