
यमकेश्वर 28 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के सीला-कांडई मोटर मार्ग पर सीला गांव के पास में सतेड़ नदी पर स्टील ट्रस्ट पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है जिसका निर्माण लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से होगा।
दरअसल सीला-कांडई मोटर मार्ग पर सतेड़ नदी का पुल वर्ष 2014 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके चलते ग्रामीणों का वर्षाकाल में आगमन ठफ हो गया था लेकिन ग्रामीण लगातार पुल निर्माण की मांग करते रहे और 12 वर्ष बीत जाने के बाद ग्रामीणों की मांग पूरी हो गई है और पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
इस पर ग्रामीण रजनीश रतूड़ी, कपिल रतूड़ी, आशीष रतूड़ी ने बताया कि सीला- कांडई मोटर मार्ग पर आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है खासकर बरसात के सीजन में जब नदी उफान पर रहती है तो काफी दिक्कत होती है उन्होंने बताया कि पुल निर्माण होने से ऋषिकेश की दूरी भी कम हो जाएगी और कहा कि 12 वर्षों से लगातार पुल निर्माण की मांग कर रहे थे जिसमें मुख्य प्रयास कृष्ण मोहन रतूड़ी (पीआरओ पर्यटन मंत्री) का रहा है उन्होंने पर्यटन मंत्री से गुहार लगाकर लगभग 30 गांवों को जोड़ने वाले पुल निर्माण की स्वीकृति ली।
बता दें कि सतेड़ नदी पर पुल निर्माण से लगभग क्षेत्र के 30 गांवों को लाभ मिलेगा साथ ही सीला-कांडई होते हुए ऋषिकेश की दूरी भी कम हो जाएगी जिससे क्षेत्रवासियों को ऋषिकेश आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। खासकर यात्रा सीजन में ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी।
इनसेट
सतेड़ नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण नवंबर माह तक कर दिया जाएगा।
निर्भय सिंह (अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दुगड्डा)
