Skip to content
May 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
आवाम की दश्तक

आवाम की दश्तक

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खास-खबर
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खेल
यूट्यूब से जुड़ें
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिलेभर में जागरुकता अभियान
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिलेभर में जागरुकता अभियान

Gajendra Singh May 28, 2026
8 Views

पौड़ी 28 मई

गजेंद्र सिंह

अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा जनपद के सभी विकासखंडों में व्यापक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

अभियान के दौरान विभाग द्वारा 500 से अधिक किशोरियों को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। साथ ही सैनिटरी नैपकिन के स्वच्छ एवं सुरक्षित उपयोग, उचित निस्तारण तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों में यह विशेष जागरुकता अभियान संचालित किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पूर्व में भी जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित करायी जा रही हैं, ताकि किशोरियों एवं महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 28 मई को अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह महिलाओं के औसत 28 दिवसीय मासिक धर्म चक्र और लगभग पांच दिनों की मासिक अवधि का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रमों में किशोरियों को यह संदेश दिया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर जागरुकता, स्वच्छता और सही जानकारी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे जागरुकता कार्यक्रम महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सम्मानजनक जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

20260124_215024

Post navigation

Previous जिलाधिकारी के निर्देशन में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी

Related Stories

जिलाधिकारी के निर्देशन में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

जिलाधिकारी के निर्देशन में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी

May 28, 2026
इंटरकनेक्ट आफ टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर दिया व्याख्यान
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

इंटरकनेक्ट आफ टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर दिया व्याख्यान

May 28, 2026
सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी

May 27, 2026
-- ads

मनोरंजन

अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिलेभर में जागरुकता अभियान
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिलेभर में जागरुकता अभियान

May 28, 2026
जिलाधिकारी के निर्देशन में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

जिलाधिकारी के निर्देशन में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी

May 28, 2026
इंटरकनेक्ट आफ टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर दिया व्याख्यान
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

इंटरकनेक्ट आफ टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर दिया व्याख्यान

May 28, 2026
सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी

May 27, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. Awan ki Dastak | DarkNews by AF themes.