Skip to content
May 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
आवाम की दश्तक

आवाम की दश्तक

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खास-खबर
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खेल
यूट्यूब से जुड़ें
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • जिलाधिकारी के निर्देशन में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

जिलाधिकारी के निर्देशन में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी

Gajendra Singh May 28, 2026
8 Views

पौड़ी 28 मई

गजेंद्र सिंह

जनपद में संचालित राशनकार्ड सत्यापन अभियान के तहत खाद्य विभाग द्वारा अपात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं, ताकि वास्तविक एवं पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फरवरी 2026 तक तथा नवीन सर्वे के दौरान अब तक कुल 7,254 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं, जिनसे संबंधित 28,087 यूनिट हटायी गयीं हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त क्षेत्रों में राशनकार्डों का सत्यापन कार्य निरंतर किया जा रहा है। फरवरी 2026 तक संचालित अभियान में कुल 6,151 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जिनमें 23,337 यूनिट शामिल थीं।

उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल 2026 से चल रहे नवीन सर्वे में भी बड़ी संख्या में अपात्र लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं। नवीन सर्वे के दौरान अब तक 1,103 राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं, जिनसे संबंधित 4,750 यूनिट हटायी गयीं हैं।

नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। यहां फरवरी 2026 तक 2,390 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जिनमें 10,667 यूनिट शामिल थीं। वहीं नवीन सर्वे में 576 अतिरिक्त राशन कार्ड निरस्त किए गए, जिनसे संबंधित 2,530 यूनिट हटायी गयीं। इस प्रकार कोटद्वार क्षेत्र में कुल 2,966 राशन कार्ड तथा 13,197 यूनिट निरस्त की जा चुकी हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपदभर में अंत्योदय अन्न योजना के 559 कार्ड, प्राथमिक परिवार योजना के 3,814 कार्ड तथा राज्य खाद्य योजना के 2,881 कार्ड निरस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्यापन अभियान का मुख्य उद्देश्य अपात्र व्यक्तियों को योजना से बाहर कर वास्तविक जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

20260124_215024

Post navigation

Previous इंटरकनेक्ट आफ टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर दिया व्याख्यान
Next अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिलेभर में जागरुकता अभियान

Related Stories

अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिलेभर में जागरुकता अभियान
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिलेभर में जागरुकता अभियान

May 28, 2026
इंटरकनेक्ट आफ टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर दिया व्याख्यान
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

इंटरकनेक्ट आफ टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर दिया व्याख्यान

May 28, 2026
सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी

May 27, 2026
-- ads

मनोरंजन

अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिलेभर में जागरुकता अभियान
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिलेभर में जागरुकता अभियान

May 28, 2026
जिलाधिकारी के निर्देशन में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

जिलाधिकारी के निर्देशन में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान जारी

May 28, 2026
इंटरकनेक्ट आफ टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर दिया व्याख्यान
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

इंटरकनेक्ट आफ टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर दिया व्याख्यान

May 28, 2026
सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी

May 27, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. Awan ki Dastak | DarkNews by AF themes.