
पौड़ी 22 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बाल विकास परियोजना खिर्सू के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरुकता एवं सामुदायिक आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र गवाणा, श्रीकोट-4 एवं ढामक में आयोजित गतिविधियों के दौरान महिलाओं एवं अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी।
इस दौरान घर में पोषण वाटिका तैयार करने तथा स्थानीय एवं मौसमी फलों एवं खाद्य पदार्थों से मिलने वाले पोषक तत्वों के महत्व के बारे में बताया गया। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार के महत्व पर भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महालक्ष्मी किट योजना तथा बालिकाओं के लिए संचालित नंदा गौरा योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी।
