
उत्तरकाशी 5 अगस्त
गजेंद्र सिंह
उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना से भारी नुकसान होने की आशंका है। NDRF, SDRF और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से रेस्क्यू कार्य के लिए सेना और चिनकू हेलीकॉप्टर की मदद मांगी है। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है।
यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उत्तरकाशी की धराली गांव के ऊपर बादल फटने से खीरगंगा में बाढ़ आ गई। बाढ़ ने निचले इलाके में भारी तबाही मचाई यहां कई होटल और घर मलवे में दब गए और कई लोग लापता है जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने बताया कि उन्हें फिलहाल चार लोगों के करने की सूचना मिली है।
प्रधानमंत्री ने सीएम से ली घटना की जानकारी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर धराली उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के संबंध में जानकारी ली इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश सरकार एनडीआरएफ, सेना और अन्य रेस्क्यू टीमों द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
