
कस्याली 17 सितंबर
गजेंद्र सिंह
टेरिटोरियल आर्मी डे प्लैटिनम जुबली सेलिब्रेशन के मौके पर 127 TA बटालियन कस्याली ने एक पेड़ मां के नाम लगाए 5000 पौधे।

मंगलवार को 127 TA बटालियन कस्याली के द्वारा मां श्याम सुंदरी मंदिर देवी डांडा के आस-पास 5000 पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेजर कवंलदीप सिंह व मेजर परसराम दलवी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर माता के मंदिर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी क्षेत्र वासियों ने पहुंचकर माता का प्रसाद ग्रहण किया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बनचुंरी, ग्राम प्रधान खोबरा, ग्राम प्रधान बोरगांव, ग्राम प्रधान कोलसी, ग्राम प्रधान रिखेडा सहित लगभग 10 ग्रामों के प्रधानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, और एक पेड़ मां के नाम लगाया। बता दें कि 127 TA बटालियन कस्याली ने यमकेश्वर क्षेत्र में 2 साल में 8 लाख पेड़ लगाएं हैं। और आगे भी पर्यावरण सुरक्षा के लिए यमकेश्वर क्षेत्र में बटालियन के द्वारा और पेड़ लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार युद्धवीर सिंह, CHM सतेंद्र सिंह, CQMH मुकेश चन्द्र, लिपिक देवेंद्र सिंह गुसाईं, नायक आनंद, कृपाल, संदीप नेगी सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।![]()
![]()
![]()
![]()
