211 Views

ऋषिकेश 29 जून
गजेंद्र सिंह
कल रात को हरियाणा से अपने 6 दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया 35 वर्षीय नरेश पुत्र बलदेव सिंह निवासी ग्राम करौंदा कला थाना नरवाना जिला जींद हरियाणा नहाते समय अचानक राम झूला नाव घाट पर डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबे नरेश की खोजबीन के लिए सर्च अभियान जारी है। नरेश की नदी में डूबने की सूचना परिजनों को दे दी गई है। यह जानकारी एसडीआरएफ टीम के ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवान ने दी।
