
यमकेश्वर 4 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
राज्य स्तर पर पशु विभाग द्वारा (एफएमडी) ‘मुंह पका खुर पका, टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत लगभग 300 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
शनिवार को डॉ विशाल शर्मा (मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी) की अध्यक्षता में कई गांव में टीकाकरण अभियान चलाया गया इस दौरान उन्होंने बताया कि यमकेश्वर क्षेत्र में पशुओं के टीकाकरण करने के लिए 9 टीमें गठित की गई है जो गांव-गांव में जाकर गाय, भैंस, बकरी आदि पशुओं का टीकाकरण करेंगे और कहा कि यह अभियान राज्य स्तर पर 2 अप्रैल से 16 मई तक चलेगा इस दौरान यमकेश्वर ब्लॉक के सभी पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा जिससे पशुओं में होने वाले खुर पका, मुंह पका बीमारी से निजात मिलेगी।
पशु चिकित्सा अधिकारी यमकेश्वर डॉ अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक में लगातार गांव-गांव में जाकर टीमें पशुओं का टीकाकरण कर रही है और पशु पालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
इस मौके पर डॉ अवधेश श्रीवास्तव (पशु चिकित्सा अधिकारी यमकेश्वर), राजेश कुमार (पशुधन सहायक), दिनेश रावत (पशुधन प्रसार अधिकारी) आदि मौजूद रहे।
