
यमकेश्वर 15 जुलाई
गजेंद्र सिंह
पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रग्स गतिविधि में स्लंपित ड्रग्स पैडलरो के विरुद्ध चिन्हीकरण कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए और पुलिस कप्तान ने नीलकंठ श्रावण मास कावड़ मेले के दृष्टिगत ऐसे ड्रग्स सप्लायरो पर कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया है जिसके चलते थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर नजर रखने के लिए टीम गठित की गई। वही गठित पुलिस टीम द्वारा बीते देर शाम स्वर्गाश्रम गद्दी तिराहा पार्किंग के पास एक युवक को 132 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक ने पूछताछ करने पर अपना नाम मनोज पुत्र बुधीराम निवासी वानवाड़ी वाडा शिवरकर गार्डन थाना वानवाड़ी पुणे महाराष्ट्र उम्र 39 वर्ष बताया। अवैध चरस बरामदगी के विषय में युवक ने पूछताछ में बताया है की वह चरस को हरिद्वार क्षेत्र से लाया है और चरस को नीलकंठ श्रावण मास मेले में ऊंचे दाम में बेचने जा रहा था।
वही थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया है की पुलिस लक्ष्मणझूला क्षेत्र में श्रवण कावड़ मेले को देखते हुए ऐसे ड्रग्स सप्लायरो के विरुद्ध अभियान चलाकर चिन्हीकरण कर कढ़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में उप निरी0 उत्तम रमोला चौकी प्रभारी रामझूला,हेड का0 सुवर्धन ओर पीआरडी जवान विमल शामिल रहे।
