137 Views

देहरादून 15 जुलाई
गजेंद्र सिंह
उधमसिंहनगर में 19 जुलाई को गृहमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि गृह मंत्री के आगमन से संबंधित सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्था मौसम को ध्यान में रखते हुए संपादित करें। और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाना है उनकी सूची तैयार करें। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ आदि मौजूद रहे।
