
रायवाला 21 जुलाई
गजेंद्र सिंह
कोतवाली रायवाला अंतर्गत हरिपुरकलां में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने भी 21 दिन पूर्व उसी कमरे में चुन्नी के जरिये पंखे से लटककर आत्महत्या की थी।
प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि हरिपुरकलां में गंगा श्री धाम अपार्टमेंट में मयंक अग्रवाल (उम्र 40 वर्ष) ने पंखे पर चुन्नी के जरिए फांसी लगा ली। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे राजकीय अस्पताल हरिद्वार पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मयंक की पत्नी सलोनी ने बीती एक जुलाई की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब से मयंक मानसिक रूप से काफी परेशान था। उसने पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। उसके कमरे से एक नोट मिला है जिसमे लिखा है कि वह अपनी पत्नी के बिना नहीं रह सकता। सलोनी व मयंक का विवाह करीब चार माह पूर्व सत्यनारायण मंदिर रायवाला में हुआ था। एक जुलाई की रात्रि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
