
देहरादून 21 जुलाई
गजेंद्र सिंह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेश में अतिवृष्टि का जायजा लिया और उन्होंने जिलाधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से जिले में बारिश व सड़कों की स्थिति चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा व्यवस्थाएं पेयजल आदि समस्याओं और अवशयकताओं की जानकारी ली।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून सीजन में सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड में रहे। हर प्रकार से नुकसान के बचने को सूनिश्चित किया जाय। बारिश के पूर्वनुमान पर लोगों को तुरंत अपडेट किया जाए साथ ही तहसील ब्लॉक और ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय रखा जाए मुख्यमंत्री ने वर्षा काल से बाधित सड़कों को जल्द खोलने के लिए निर्देश दिये साथ ही भूस्खलन की दृष्टि से सवेदनशील स्थानों पर सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कहा मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये की मानसून के दौरान पर्वतीय जनपदों में खाद्यान्न, दवाइयां का आवश्यक ध्यान रखते हुए पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये की जन सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाए साथ ही चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को मौसम का नियमित अपडेट दिया जाए वर्षा काल के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को ठहराव स्थलों पर भोजन, पानी उपलब्ध कराए जाएं।
इस मौके पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी और वर्चुअल मध्यम से जिलाधिकारी मौजूद रहे।
