
ऋषिकेश 22 जुलाई
गजेंद्र सिंह
गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के उपलक्ष में श्री रामायण प्रचार समिति द्वारा आयोजित 40 वें तुलसी जयंती महोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। तुलसी मानस मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज जगतगुरु द्वारा चार्य स्वामी दयाराम दास योगानंदाचार्य स्वामी परमानंद दास गोपाल बाबा करुणा शरण बंशीधर पोखरियाल, अनीता ममगाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राम कथा का शुभारंभ करते हुए कथा मर्मज्ञ युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि रामायण जीवन में सादगी सभ्यता के साथ आदर्श का उदय करती है उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन संध्या समूची मानव सभ्यता के लिए अनुकरणीय है।
पंडित वेद प्रकाश मिश्रा ने संगीत में सामूहिक रामचरितमानस पाठ का माहौल को भक्ति में बना दिया। प्रख्यात कथा वाचक स्वामी कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान राम ने संपूर्ण मानव सभ्यता के लिए एक आदर्श स्थापित किया है भगवान राम का जीवन दर्शन इस सृष्टि के लिए अनुकरणीय है।
श्री रामायण प्रचार समिति के अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, विनोद कोठारी, मदन मोहन शर्मा, मनमोहन शर्मा, राजीव लोचन शर्मा, चेतन शर्मा, नवल कपूर, राजेश कुमार थपलियाल, अशोक कुमार अरोड़ा आदि ने भी कथा श्रवण कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि 22 जुलाई से 31 जुलाई तक 10 दिवसीय चलने वाले वार्षिक महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम प्रतिभा सम्मान आदि अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
