141 Views
ऋषिकेश 11 अगस्त
गजेंद्र सिंह
एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि आज 4 बजे के लगभग कोतवाली ऋषिकेश से सूचना मिली कि देहरादून रोड पर काली मंदिर से आगे खाई में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची और रोप की मदद से खाई में उतरी और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर पुलिस के सपुर्द किया। शव दो दिन पुराना लग रहा है जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष लग रही है।
