
पौड़ी 19 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
मुख्यमंत्री के निर्देशन में संचालित जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत जिवई के अंतर्गत पंचायत भवन सुकई में 20 दिसंबर को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा।
जनपद पौड़ी में इस अभियान का शुभारंभ 18 नवंबर को विकासखंड यमकेश्वर के गंगभोगपुर से किया गया है। अभियान के तहत प्रशासन द्वारा न्याय पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ ही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। यह अभियान जनपद की कुल 115 न्याय पंचायतों में चरणबद्ध रूप से चलाया जाएगा, जो आगामी 18 मार्च, 2026 तक जारी रहेगा।
