19 Views

यमकेश्वर 2 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
महायोगी गुरूगोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तत्त्वाधान में आयोजित किया गया इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया।
छात्रसंघ अध्यक्ष आयुष बडोला ने वन्देमातरम के ऐतिहासिक महत्व को छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों का मुख्य उद्घोष बना और आज भी यह प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाता है।
