20 Views

यमकेश्वर 2 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
बिथ्याणी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार का लोकार्पण जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल द्वारा किया गया। स्मृति द्वार के साथ ही क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की एक पट्टिका भी लगाई गई है।
कविता डबराल ने कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के संघर्ष में बहुमूल्य योगदान दिया, ये महान विभूतियां हमारी धरोहर और विरासत हैं।
इस अवसर पर विनोद डबराल, पूनम देवी, डा. मीरा रतूड़ी, विपिन नेगी, भगत सिंह, मोहन सिंह नेगी, प्रेम लाल बडोला, सुरेशानंद, संपूर्ण सिंह नेगी, दीपक चंद्र, हरिप्रसाद केष्टवाल, बल्देव सिंह, युगल किशोर बडोला, हर्ष्मोहन, कोमल रावत, ध्यान पाल, जयबल्लभ आदि उपस्थित रहे।
