
यमकेश्वर 4 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ज्ञानस्थली पुस्तकालय गहडखाल के द्वारा कस्याली बाजार में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 325 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शनिवार को कस्याली बाजार में ज्ञानस्थली पुस्तकालय गहडखाल के फाउंडर प्रेम सिंह चौहान के द्वारा यमकेश्वर क्षेत्र के लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली की स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों की बीमारियों की जांच की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ विकास कुमार ने बताया कि शिविर में 325 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और शिविर में शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि जांच की गई साथ ही सभी मरीजों को दो से तीन महीने की दवाइयां निशुल्क वितरित की गई।
इस मौके पर ज्ञानस्थली पुस्तकालय के फाउंडर प्रेम सिंह चौहान ने बताया यमकेश्वर क्षेत्र में लगातार इस तरह के शिविर आगे भी लगाए जाएंगे जिससे यमकेश्वर की जनता को इसका लाभ मिलेगा।
इस मौके पर प्रेम सिंह चौहान, डॉ देवेंद्र सिंह चौहान, विवेक दीवान, डॉ आर्या, डॉ पिनाकी रंजन देवनाथ, डॉ धीरज बहल, डॉ देवी राम आदि मौजूद रहे।
