
यमकेश्वर 27 अप्रैल
गजेंद्र सिंह
विकासखंड यमकेश्वर के भृगुखाल रेंज के अंतर्गत वनाग्नि को लेकर वन अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की।
उप प्रभागीय वनाधिकारी,भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडाउन प्रशांत हिन्दवान के द्वारा सोमवार को भृगुखाल रेंज अन्तर्गत क्रू-स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि आग की हर घटना पर नजर रखी जाए। सूचना मिलते ही आवश्यक संसाधन लेकर आग बुझाने के प्रयास किए जाएं।
भृगुखाल रेंज के अंतर्गत गांवों में आग की घटनाओं को लेकर वन क्षेत्राधिकारी भृगुखाल रेंज अनिल देवलाल ने बताया कि आग को अब नियंत्रित कर लिया गया है। सभी स्थानों पर आग पूरी तरह बुझ चुकी है और अब तक की आग की घटनाओं में आग नापखेत से लगाई गई थी जो नियंत्रण में है सभी वनकर्मी और फायर वॉचर आग की घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
