Skip to content
May 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
आवाम की दश्तक

आवाम की दश्तक

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खास-खबर
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खेल
यूट्यूब से जुड़ें
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • जिलाधिकारी के निर्देशन में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच हेतु प्रवर्तन टीमों का औचक निरीक्षण अभियान
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

जिलाधिकारी के निर्देशन में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच हेतु प्रवर्तन टीमों का औचक निरीक्षण अभियान

Gajendra Singh May 27, 2026
9 Views

पौड़ी 27 मई

गजेंद्र सिंह

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने तथा अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जा रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 57 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में 27 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान 04 घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर 9,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार दुगड्डा क्षेत्र में 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जहां 02 घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर 4,600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वहीं पौड़ी क्षेत्र में 20 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान 06 घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग पाए जाने पर 13,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 27,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पायी जाती है तो संबंधित एजेंसी अथवा प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

20260124_215024

Post navigation

Previous बालिका एवं बालक छात्रावासों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों की हुई जांच, दिए गए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव
Next वन क्षेत्रों में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ़्तार

Related Stories

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी

May 27, 2026
पोखड़ा में लगा बहुउद्देशीय शिविर, मंत्री ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

पोखड़ा में लगा बहुउद्देशीय शिविर, मंत्री ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात

May 27, 2026
वन क्षेत्रों में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ़्तार
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खास-खबर
  • राज्य

वन क्षेत्रों में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ़्तार

May 27, 2026
-- ads

मनोरंजन

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जन समस्याएं, समस्याओं का निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. Awan ki Dastak | DarkNews by AF themes.