जोशीमठ 30 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
शुक्रवार को चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में बड़ी ही दुखद घटना देखने को मिली दोपहर बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर चाईं गांव के पास पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में पायलट समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। हेलीकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंचीं।
खराब मौसम के बीच ड्रोन की मदद से हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाया गया। बचाव दल ने घटनास्थल से सभी छह शव बरामद कर लिए हैं। शवों को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
हादसे में जान गंवाने वाले
हादसे में मृतकों की पहचान कैप्टन हिमांशु (पायलट), प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. एच.एस. नटराज के रूप में हुई है
