14 Views
देहरादून 30 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
हरिद्वार में अर्धकुंभ 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 14,520 मीट्रिक टन अधिक खाद्यान्न आवंटित किया है। इसमें 7,260 मीट्रिक टन गेहूं और इतनी ही मात्रा में चावल शामिल है अर्धकुंभ के दौरान खाद्यान्न की पूरी उपलब्धता और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त आवंटन का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर खाद्यन्न आवंटन की जानकारी दी है मुख्यमंत्री धामी ने अधिक खाद्यान्न आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। कहा कि इससे अर्धकुंभ मेले के दौरान खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने और आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सुचारु रखने में मदद मिलेगी।
